HomeJharkhand NewsRanchiJharkhand के उलगुलान न्याय महारैली से चुनावी शंखनाद करेगा इंडिया गठबंधन :...

Jharkhand के उलगुलान न्याय महारैली से चुनावी शंखनाद करेगा इंडिया गठबंधन : नेताओं का होगा महाजुटान

Jharkhand के रांची में उलगुलान न्याय महारैली का आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि इंडिया गठबंधन की ओर से आज रांची के प्रभात तारा मैदान में उलगुलान रैली का आयोजन हो रहा है। इस रैली के मद्देनजर सारी तैयारियों पूरी कर ली गई है।

Jharkhand में होने वाले उलगुलान न्याय महारैली में पांच लाख लोगों को शामिल होने का दावा

INDIA इंडिया गठबंधन उलगुलान न्याय महारैली से झारखंड में चुनावी शंखनाद करेगा। गठबंधन में शामिल नेताओं ने महारैली में पांच लाख लोगों को शामिल होने का दावा किया है।

कल्पना सोरेन सहित JMM के अन्य नेता रहेंगे मौजूद

उलगुलान रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मौजूद रहेंगी। जानकारी के मुताबिक कल्पना सोरेन मंच से जनता को संबोधित कर सकती है। इस दौरान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, मंत्री बसंत सोरेन और अन्य वरीष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शामिल होंगे Jharkhand में होने वाले उलगुलान न्याय महारैली में

INDIA इंडिया गठबंधन की उलगुलान महारैली में भाग लेने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज रांची पहुंचने वाले हैं। उद्धव गुट की नेता व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के भी साथ आने की जानकारी मिल रही है।

राहुल गाँधी, तेजस्वी सहित INDIA इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता होंगे शामिल

इसके अलावा रांची में हो रहे उलगुलान महारैली में भाग लेने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, सीपीएम नेता दीपांकर भट्टाचार्य, आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजेरीवाल भी मंच पर मौजूद रहेंगी।

इस बाबत Jharkhand के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर रांची में होने वाले उलगुलान रैली को लेकर लिखा है

Jharkhand में होने वाले उलगुलान रैली को लेकर चम्पाई सोरेन ने लिखा
Jharkhand में होने वाले उलगुलान रैली को लेकर चम्पाई सोरेन ने लिखा

◈ बढ़ती महंगाई के खिलाफ
◈ जल-जंगल-जमीन के लुटेरों के खिलाफ
◈ एलक्टोरल बॉन्ड घोटाले के खिलाफ
◈ किसानों पर अन्याय के खिलाफ
◈ विपक्षी सरकारों को कुचलने के खिलाफ
◈ मणिपुर मुद्दे को नकारने के खिलाफ
◈ तानाशाही सरकार के खिलाफ

KK Sagar
KK Sagar
उत्कृष्ट लेखनी के लिए निष्पक्षता, पारदर्शिता और ईमानदारी का होना बेहद जरुरी है। और यहीं कई वर्षो का अनुभव मुझे मेरे पत्रकारिता में लेखनी को आकर्षक बनाता है। आप पाठकों का प्यार मुझे ऐसे ही आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहें और आगे भी मैं ऐसे ही लिखता रहूं। k k sagar....✍️....

Most Popular