धनबाद – छत से छलांग या हादसा? धनबाद में डॉक्टर की पत्नी की मौत, घटना पर उठे सवाल जांच शुरू

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद। शहर के शांति विहार कॉलोनी में एक चिकित्सक की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग कई सवाल खड़े कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार शांति विहार कॉलोनी निवासी डॉ. लक्ष्मण सिंह की पत्नी ममता सिंह ने शनिवार को कॉलोनी स्थित एक अपार्टमेंट की छत से छलांग लगा दी। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले की सूचना मिलते ही सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....