डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों का विस्तृत परीक्षा व शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ ही सभी अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों और विभागाध्यक्षों को कैलेंडर का सख्ती से पालन करने का सख्त निर्देश दिया है।
कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने इस फैसले को छात्रहित में एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि सभी शैक्षणिक और परीक्षा गतिविधियां अब तय समय सीमा के अनुसार ही संचालित होंगी।
सत्र वार मुख्य तिथियां व कार्यक्रम:
स्नातक प्रथम वर्ष (सत्र 2026-30)
ओरिएंटेशन: 3 अगस्त को संपन्न।
नियमित कक्षाएं :4 अगस्त मंगलवार से शुरू
मिड सेमेस्टर परीक्षा: सितंबर के दूसरे सप्ताह में।
एंड सेमेस्टर परीक्षा: दिसंबर के प्रथम से चौथे सप्ताह के बीच।
स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष
सत्र 2025-29 और सत्र 2024-28: चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं और सेमेस्टर परीक्षाएं भी निर्धारित शेड्यूल के तहत शुरू कर दी गई हैं।
स्नातक अंतिम वर्ष (सत्र 2022-26)
8वें सेमेस्टर की परीक्षा: दिसंबर 2026 में आयोजित होगी।
अंतिम परिणाम: जनवरी 2027 के तीसरे सप्ताह तक घोषित कर दिया जाएगा।
स्नातकोत्तर (PG) शेड्यूल
प्रथम वर्ष (सत्र 2025-27): ओरिएंटेशन 4 अगस्त को पूरा हुआ और कक्षाएं 5 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी हैं।
द्वितीय वर्ष (सत्र 2024-26): सेमेस्टर-3 की परीक्षा अगस्त में ली जाएगी, जबकि अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा दिसंबर 2026 में होगी। इसका अंतिम रिजल्ट जनवरी 2027 के चौथे सप्ताह तक जारी किया जाएगा।

