HomeUncategorizedकरीम सिटी कॉलेज के यूजीपीजी विभागों का एप्लीकेशन एक्सटेंशन से पहले केयू...

करीम सिटी कॉलेज के यूजीपीजी विभागों का एप्लीकेशन एक्सटेंशन से पहले केयू ने किया निरीक्षण

करीम सिटी कॉलेज में कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा निरीक्षण

करीम सिटी कॉलेज में कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा निरीक्षण जमशेदपुर, 1 दिसंबर 2021 । आज करीम सिटी कॉलेज में कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा द्वारा निरीक्षण हुआ। आज का निरीक्षण हिंदी (स्नातक), अंग्रेजी (स्नातक), बंगला (स्नातक), दर्शनशास्त्र (स्नातक), भूगोल (स्नातक) तथा मास कम्युनिकेशन स्नातकोत्तर के एफीलिएशन एक्सटेंशन हेतु हुआ। इसके लिए विश्वविद्यालय से दो अलग-अलग टीमें आई हुई थीं। मासकॉम स्नातकोत्तर के निरीक्षण हेतु आए हुए दल के चेयरमैन डॉक्टर अंजनी कुमार श्रीवास्तव, भूतपूर्व निदेशक, शिक्षा विभाग तथा मेंबर सेक्रेटरी की हैसियत से डॉक्टर संजीव आनंद, कोऑर्डिनेटर वोकेशनल डिपार्टमेंट तथा मेंबर के तौर पर डॉक्टर संतोष कुमार, हिंदी विभागाध्यक्ष, कोल्हान विश्वविद्यालय थे। अन्य विषयों के निरीक्षण हेतु आए हुए दल के चेयरमैन डॉक्टर संजय यादव, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष, कोल्हान विश्वविद्यालय मेंबर सेक्रेट्री दीपांजन श्रीवास्तव तथा सदस्य के रूप में डॉक्टर सरोज कुमार, प्राचार्य के एस कॉलेज, सरायकेला शामिल थे । महाविद्यालय में दल का स्वागत प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज तथा तथा संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष डॉक्टर सफीउल्लाह अंसारी, डॉक्टर एस एम यहिया इब्राहिम, डॉक्टर बी एन त्रिपाठी, डॉक्टर अशरफ बिहारी, डॉक्टर आले अली तथा डॉ नेहा तिवारी ने किया। और अन्य प्राध्यापकों निरीक्षण दल का भरपूर सहयोग किया। प्राचार्य की अगुवाई में निरीक्षण दल ने विभाग, पुस्तकालय, विभागीय पुस्तकालय, अध्ययन कक्ष तथा आवश्यक दस्तावेजात को देखा और परखा। निरीक्षण दल काफी संतुष्ट और प्रसन्न नजर आया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव तथा पूर्व प्राचार्य डॉ मोहम्मद जकरिया भी उपस्थित थे। अंत में प्राचार्य डॉक्टर मोहम्मद रेयाज ने दल का शुक्रिया अदा किया और सम्मान के साथ विदा किया।

Share This News

Most Popular

RELATED ARTICLES