डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर :labour day 2024 जिले सहित पूरे विश्व में आज एक मई को मजदूर दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जमशेदपुर में विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर विभिन्न श्रम संगठनों के द्वारा मजदूर हित के आह्वान को लेकर विशाल रैलियां निकाली गई। मजदूर नेताओं की अगुवाई में सैकड़ो की संख्या में मजदूर इन रैलियों में शामिल होकर मजदूर हित में आवाज बुलंद करते नजर आए। इस दौरान बारिगोड़ा क्षेत्र से ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र से विशाल रैली निकाली गई। सभी ने यहां मजदूर हित में इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए।

मौके पर एटक के राज्य सचिव अंबुज ठाकुर ने कहा कि आज ही के दिन मजदूरों का आंदोलन रंग लाया था और मजदूरों ने 8 घंटे की ड्यूटी का नियम बनवाया था। उसी को लेकर आज इस दिवस को खास तौर पर विश्व भर के मजदूर मानते हैं। लेकिन वर्तमान में देश के केंद्र सरकार 12 घंटे का शिफ्ट लाकर मजदूरों के अधिकारों को हनन करने के प्रयास में है। जिसके खिलाफ भी आवाज बुलंद किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर इंटक के तत्वाधान में भी विशाल रैली निकाली गई। जो बिष्टुपुर से निकलकर विभिन्न इलाकों से होते हुए टेल्को पहुंची। इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने कहा कि आज के दिवस को मना कर हम मजदूरों को एकजुट करने का प्रयास करते हैं। क्योंकि मजदूरों की एकजुटता में ही बल है। इसी एकजुटता के साथ आगे मजदूरों के हक की लड़ाई और तेज करने का आह्वान किया गया।