रामगढ़ जेल में देर रात छापा, सुरक्षा व्यवस्था की हुई सघन जांच

KK Sagar
2 Min Read

रामगढ़ । जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से शनिवार देर रात रामगढ़ उपकारा का औचक निरीक्षण किया गया। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार तिर्की और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक रंजन के नेतृत्व में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जेल परिसर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान हेडक्वार्टर डीएसपी अकरम राजा सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उपकारा के विभिन्न वार्डों, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा जेल परिसर की गहन जांच की। तलाशी अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।

अधिकारियों ने उपकारा में प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता बरतने और निर्धारित सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।

इस औचक निरीक्षण में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) अकरम राजा, परिचारी प्रवर, पुलिस निरीक्षक मांडू-पतरातु, थाना प्रभारी रामगढ़, रजरप्पा एवं पतरातु, ओपी प्रभारी बरकाकाना एवं भुरकुंडा, अंचल अधिकारी चितरपुर, रामगढ़ एवं दुलमी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी तथा परिक्ष्यमान उप समाहर्ता सहित कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशासन ने कहा कि जेलों की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा और औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....