26 जुलाई को पलामू के सभी प्रखंडों में लगेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर, सरकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी

KK Sagar
1 Min Read

मेदिनीनगर (पलामू): झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA) के निर्देश एवं पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में 26 जुलाई (रविवार) को जिले के सभी प्रखंडों में विधिक सशक्तिकरण सह कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के सचिव राकेश रंजन ने बताया कि शिविर के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त को पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आम लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जाएगा।

शिविर के सफल संचालन के लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचल अधिकारी (CO), पुलिस प्रशासन, पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLV) सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों, एलएडीसी (LADC) के अधिवक्ताओं तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाना है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....