शराब घोटाला – भाजपा के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के घर ED ने दी दबिश
1 min read
मिरर मीडिया : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED की बुधवार को झारखंड के कई जगहों में छापेमारी की जा रही है। धनबाद, गोड्डा, दुमका, रांची व गिरिडीह सहित अन्य जगहों में सुबह 7 बजे से रेड जारी है।
बता दें कि इधर गिरिडीह में भाजपा के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के घर भी ED ने दबिश दी है। जानकारी के अनुसार तीन इनोवा सहित चार वाहनों में ED की तीन इनके ठिकानों पर पहुंची है। सूत्रों कि माने तो निर्भय शाहाबादी के भतीजे नीरज कुमार शाहाबादी भी शराब का कारोबार करते हैं इसी सिलसिले में उनसे पूछताछ की जा सकती है।