देश के कई राज्यों के स्कूलों में चंद्रयान –3 की लैंडिंग का होगा सीधा प्रसारण, हजारों छात्र इस ऐतिहासिक क्षण के बनेंगे साक्षी

Anupam Kumar
2 Min Read

देश : चंद्रयान –3 की लैंडिंग का भारत ही नही बल्कि पूरा विश्व बेसब्री से इंतजार कर रहा है। देश भर के अलग –अलग हिस्सो में लोग चंद्रयान –3 की लाइव प्रसारण देखने की खास तैयारी कर रहे हैं। इसको लेकर देशभर में पूजा –अनुष्ठान का दौर भी चल रहा है। इसरो के मुताबिक शाम 6 बजे के आस –पास चंद्रमा पर को चंद्रयान की लैंडिंग होगी।
इसी बीच उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, जम्मू–कश्मीर सहित देश के कई राज्यों के स्कूलों और मदरसों में चंद्रयान –3 के चांद पर उतरने का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। हजारों छात्र इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे। बुधवार को शाम 5:15 बजे से लेकर शाम 6:15 बजे तक सभी स्कूलों में विशेष सभा आयोजित कर छात्रों को इसे दिखाया जाएगा।
बता दें कि राज्य सरकारों की ओर से इस खास मौके पर शाम में भी स्कूल खोलने के निर्देश दिए गए है। साथ ही सभी अधिकारयों को सभी स्कूलों में प्रसारण से संबधित पूरी तैयारी की पुष्टि के निर्देश भी दिए गए है।

मालूम हो कि इसरो ने बीते दिनों एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि चंद्रयान 3 मिशन तय समय पर है। सिस्टम की नियमित जांच चल रही है और काम सुचारू रूप से चल रहा है। साथ ही ये भी बताया गया था कि विक्रम लैंडर की चांद पर लैंडिंग का लाइव प्रसारण कैसे देखा जा सकता है, ये प्रसारण इसरो की वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल, फेसबुक और डीडी नेशनल टीवी पर 23 अगस्त को 5 बजकर 27 मिनट से लाइव शुरू हो जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *