Homeमौसमबंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर और साल का पहला चक्रवात...

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर और साल का पहला चक्रवात आसनी : 10 मई तक उड़ीसा और आंध्रप्रदेश के तट पर पहुँचने का अनुमान

मिरर मीडिया : साइक्लोनिक सरकुलेशन के वजह से शुक्रवार देर शाम दिनभर बादलों की लुकाछिपी के बाद मौसम का बदला मिजाज रिमझिम फुहारे बरसी। कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हुई। कुछ देर की बारिश से मौसम ठंडा हो गया। मौसम में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में आने वाले समुद्री तूफान के वजह से हो रहा है। पिछले 1 हफ्तों से शहर का मौसम खुशगवार बना हुआ है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों को छोड़कर धनबाद समेत ज्यादातर स्थानों में अगले कई दिनों तक बादलों की आवाजाही के साथ गर्जन और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश जारी रहने की अनुमान है।

श्रीलंका ने दिया साल के पहले समुद्री चक्रवात का नाम आसनी

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर शनिवार तक डिप्रेशन में बदल सकता है। 8 मई तक डिप्रेशन का इस साल का पहले समुद्री चक्रवात में बदलने की संभावना है। इस बार श्रीलंका ने चक्रवात का नाम “आसनी” दिया है।  10 मई तक समुद्री चक्रवात के उड़ीसा और आंध्रप्रदेश के तट तक पहुंचने का अनुमान है। चक्रवात के बादल से झारखंड भी प्रभावित होगा।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular