मध्येशिया वैश्य समाज अध्यक्ष चुनाव: 3 मई को मतदान, सतीश गुप्ता और रूपेश गुप्ता आमने-सामने

KK Sagar
1 Min Read

रामगढ़: रामगढ़ मध्येशिया वैश्य समाज के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। 3 मई को होने वाले मतदान के लिए अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस बार 2026-2029 कार्यकाल के लिए सतीश गुप्ता और रूपेश गुप्ता के बीच सीधा मुकाबला होगा।

गणिनाथ धर्मशाला में पूरी होगी चुनाव प्रक्रिया

जानकारी के अनुसार, समाज का चुनाव प्रत्येक तीन वर्ष पर आयोजित किया जाता है। इस बार भी नामांकन से लेकर मतदान तक की पूरी प्रक्रिया विकास नगर स्थित गणिनाथ धर्मशाला में संपन्न कराई जाएगी। नामांकन के बाद सतीश गुप्ता ने कहा कि वे समाज के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए सभी वर्गों को साथ लेकर समाज के हित में काम करेंगे।

अब समाज के लोगों की नजर 3 मई को होने वाले मतदान पर टिकी है, जहां नए नेतृत्व का चयन किया जाएगा।

Advertisement
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....