रांची पुलिस में बड़ा फेरबदल, 20 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

KK Sagar
2 Min Read

रांची। प्रशासनिक कारणों और कुशल कार्य संचालन के उद्देश्य से रांची जिले में 20 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में रांची पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आदेश जारी किया गया है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें और इसकी सूचना कार्यालय को दें।

जिन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित नाम शामिल हैं:

अभिषेक राय को थाना प्रभारी खेलगांव बनाया गया है, वे पूर्व में नगड़ी थाना प्रभारी थे।

अभिषेक कुमार-2 को लापुंग थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

प्रवीन कुमार-2 को डेली मार्केट से स्थानांतरित कर नगड़ी थाना प्रभारी बनाया गया है।

प्रवीन कुमार मोदी को तमाड़ थाना प्रभारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

सिद्धांत को ठाकुरगांव थाना प्रभारी बनाया गया है।

गणेश यादव को विधानसभा थाना प्रभारी बनाया गया है।

दीपक नारायण सिंह को एटीओपी प्रभारी, पुँडाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

गगन ठाकुर को एटीओपी प्रभारी, मुरी बनाया गया है।

सुजीत कुमार उरांव को ददलौली का प्रभारी बनाया गया है।

प्रेम प्रदीप कुमार को सोनाहातु थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

सचिन मिश्रा को सिसईडी थाना प्रभारी बनाया गया है।

विश्वजीत सिंह को डीटीओपी शाखा प्रभारी बनाया गया है।

दीपक सिंह, कुंदन कुमार, चंद्रशेखर सिंह, रोशन कुमार, विकास कुमार सिंह, संतोष यादव, विनीत कुमार और चंदन कुमार-1 को पुलिस केन्द्र, रांची में पदस्थापित किया गया है।

इस संबंध में रांची के सह-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 18 जुलाई 2025 को आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे तत्काल योगदान करें और अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....