मिरर मीडिया : हजारीबाग में एक सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत होने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बस अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे नदीं में गिर गई जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हॉस्पिटल ले जाने के क्रम में लाने के क्रम में 2 लोगों की मौत हो गई है। इस दर्दनाक घटना में वहीं दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। जिसे सदर अस्पताल हजारीबाग में एडमिट कराया गया है। मृतक गिरिडीह के बताए जा रहे हैं। जो सिख समुदाय के बताये जा रहें है सभी गिरिडीह से रांची धार्मिक कीर्तन कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। दुर्घटना के दौरान बस में 52 लोग सवार थे।
खबर के अनुसार दुर्घटना इतना भयावह था कि शव बस में फंस गया था। जिसे काफी मशक्कत के बाद गैस कटर से बस को काटकर निकाला गया।