मल्लिकार्जुन खरगे vs शशि थरूर : कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद का महामुकाबला आज : 24 साल बाद नेहरू-गांधी परिवार के बाहर से होगा कोई अध्यक्ष

मिरर मीडिया : 137 साल के इतिहास आज छठी बार पार्टी के अध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला होने जा रहा है। इस मुकाबले के दो दावेदार हैं, जिनमें मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर शामिल हैं। गांधी परिवार के साथ नजदीकी रिश्ते की वजह से खरगे को पसंदीदा उम्मीदवार माना जा रहा है। ज्यादातर नेता भी उनके समर्थन में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर के बीच आज पार्टी अध्यक्ष पद का चुनावी मुकाबला होगा और कांग्रेस में 24 साल बाद नेहरू-गांधी परिवार के बाहर से कोई अध्यक्ष बनेगा। प्रदेश कांग्रेस समितियों (पीसीसी) के 9000 से ज्यादा प्रतिनिधि गुप्त मतदान के जरिए पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव करेंगे यानी यह पता नहीं लगाया जा सकता कि किसने किसे वोट दिया और किस राज्य से किसी उम्मीदवार को कितने वोट मिले।

देशभर में प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के 9 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए 65 मतदान केंद्रों पर गुप्त मतदान करेंगे। पार्टी के 137 साल के इतिहास में यह छठा मौका है, जब अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा है। पार्टी के इस शीर्ष पद के लिए आखिरी चुनावी मुकाबला साल 2000 में हुआ था, जब जितेंद्र प्रसाद को सोनिया गांधी के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था. अध्यक्ष पद के लिए इससे पहले 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए थे।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनावी नतीजे 19 अक्टूबर को आएंगे, क्योंकि मतगणना इसी दिन होनी है। मतगणना से पहले उम्मीदवारों की मौजूदगी में मतपेटियों की सील को खोला जाएगा और सभी मतपत्रों को मिलाया जाएगा। कांग्रेस मुख्यालय में ही स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है, जहां मतपेटियां रखी जाएंगी। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनावी नतीजे 19 अक्टूबर को आएंगे, क्योंकि मतगणना इसी दिन होनी है। मतगणना से पहले उम्मीदवारों की मौजूदगी में मतपेटियों की सील को खोला जाएगा और सभी मतपत्रों को मिलाया जाएगा। कांग्रेस मुख्यालय में ही स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है, जहां मतपेटियां रखी जाएंगी।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय हूँ, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ। विविध विषयों पर गहराई से शोध करके और उन्हें अपने विशिष्ट नजरिए से प्रस्तुत करके, मैंने पाठकों के बीच एक विश्वसनीय नाम बनाया है। मेरी लेखनी में ज्वलंत मुद्दों, सामाजिक परिवर्तनों और नवीनतम घटनाओं का समावेश होता है, जिससे पाठकों को विस्तृत और सटीक जानकारी मिलती है। मेरा उद्देश्य है कि समाचार को सच्चाई के साथ पेश किया जाए, जिससे समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन आए। मेरे लेखन का मूल मंत्र है - निष्पक्षता

Latest Articles