डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत मानगो नगर निगम के लिए मतगणना संपन्न हो रही है। अब तक प्राप्त आधिकारिक रुझानों और परिणामों के अनुसार, विभिन्न वार्डों से विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। वहीं महापौर पद के लिए सुधा गुप्ता अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी से भारी बढ़त बनाए हुए हैं।
महापौर पद – मतगणना अपडेट (राउंड 3/4)
महापौर पद की दौड़ में सुधा गुप्ता ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे चक्र की समाप्ति तक स्थिति इस तरह है।
सुधा गुप्ता: 33,047 मत (17,364 मतों की बढ़त के साथ सबसे आगे)
संध्या सिंह: 15,683 मत (दूसरे स्थान पर)
शाइसता परवीन (जेबा खान): 9,546 मत
अन्य प्रत्याशियों को मिले मत
प्रत्याशी/ प्राप्त मत/ प्रत्याशी/ प्राप्त मत
सुशीला सिंह/ 2879 /जेवा कादरी/ 2425
कुमकुम श्रीवास्तव/ 1413/ बनिता सहाय /1289
राईमुनी सुण्डी/ 818/ इंदिरा सुन्डी /779
लक्की सिंह/ 569/ सोनामुनी सोरेन/ 457
पार्वती देवी /442 /प्रतिभा रानी /438
वार्ड पार्षद: निर्वाचित उम्मीदवारों की सूची
विभिन्न वार्डों से विजयी घोषित किए गए उम्मीदवारों का विवरण नीचे दिया गया है।
वार्ड संख्या 06 से 15
वार्ड 06: रबिन्द्र कुमार सिंह (433 मत)
वार्ड 07: अशोक कुमार (741 मत)
वार्ड 09: राजेश कुमार सिंह (1009 मत)
वार्ड 10: जितेन्द्र कुमार (799 मत)
वार्ड 11: सुशीला शर्मा (687 मत)
वार्ड 12: अनीता श्रीवास्तव (821 मत)
वार्ड 13: रिया शुक्ला (553 मत)
वार्ड 14: अश्वनी कुमार सिंह (688 मत)
वार्ड 15: राजु प्रजापती (374 मत)
वार्ड संख्या 16 से 25
वार्ड 16: अशोक बिरूवा (553 मत)
वार्ड 17: अनिता देवगम (1118 मत)
वार्ड 18: जूली प्रवीण (1926 मत)
वार्ड 19: रानी परवीन (2254 मत)
वार्ड 20: इरफाना खातुन (776 मत)
वार्ड 21: इर्शाद अहमद अंसारी (785 मत)
वार्ड 23: होमा आफरीन (1948 मत)
वार्ड 24: नूरूल हक अंसारी (727 मत)
वार्ड 25: नाहिद उरूज (713 मत)
वार्ड संख्या 31 से 36
वार्ड 31: पुनम मिश्रा (884 मत)
वार्ड 32: प्रियंका सिंह (775 मत)
वार्ड 34: हेमन्त कुमार सिंह (431 मत)
वार्ड 35: नौशाद आलम (780 मत)
वार्ड 36: ललिता कुमारी प्रधान (896 मत)

