Homeदेशटोक्यो पैरालंपिक - 50 मीटर पिस्टल एसएच1 निशानेबाजी में गोल्ड मेडल जीतकर...

टोक्यो पैरालंपिक – 50 मीटर पिस्टल एसएच1 निशानेबाजी में गोल्ड मेडल जीतकर मनीष नरवाल ने रचा इतिहास

मिरर मीडिया : टोक्यो पैरालंपिक में भारत को एक और स्वर्ण पदक मिल गया है। आपको बता दें कि मनीष नरवाल ने मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 निशानेबाजी में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। वहीं 39 वर्षीय सिंहराज सिंह अडाना को रजत पदक मिला है. इसके साथ ही टोक्यो ओलंपिक में भारत की पदकों की संख्या 15 हो गई है।
गौरतलब है कि भारत ने अब तक तीन गोल्ड, सात सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. टोक्यो पैरालंपिक में निशानेबाजी में भारत का 5 पदक जीत चुका है।19 वर्षीय अवनि लेखरा ने एक गोल्ड और एक कांस्य पदक अपने नाम किया है। वहीं सिंहराज अडाना ने पैरालंपिक खेलों में 31 अगस्त को पी1 पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 में कांस्य पदक जीता था।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular