राज्य सरकार ने 19 आईएएस एवं झारखंड प्रशासनिक सेवा के14 अधिकारियों का तबादला कर दिया है इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में अधिसूचना जारी कर दी है । अजय कुमार सिंह को कैबिनेट का प्रधान सचिव बनाया गया है जबकि गरिमा सिंह को लातेहार का उपायुक्त नियुक्त किया गया है,वहीँ लातेहार के उपायुक्त हिमांशु मोहन को निदेशक माध्यमिक शिक्षा रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसी क्रम में धनबाद के उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह का भी तबादला दिया गया है उनके जगह पर संयुक्त सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मो सादात अन्वर को धनबाद के उप विकास आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है।
देखें लिस्ट
साथ ही वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापना हो गया है एवं उनके पदस्थापना नहीं किया गया है उन्हें मुख्यालय में योगदान देने को निर्देश दिए गए हैं।