पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था मौलाना, बिहार और एमपी की एटीएस ने मधुबनी से किया गिरफ्तार

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार से एक संदिग्ध मौलाना इजहारुल हक को गिरफ्तार किया गया है। बिहार और मध्य प्रदेश की एटीएस ने एक संयुक्त कार्रवाई में इजहारुल हक को मधुबनी से गिरफ्तार किया। उस पर पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में रहने, राष्ट्रविरोधी और कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने का गंभीर आरोप है।

बिहार और एमपी की एटीएस की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश एटीएस ने 12 जून 2026 को धारा 152 भारतीय न्याय संहिता (BNS) और धारा 13 (1) (b) एवं 18 गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम, 1967 (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले की जांच करते हुए एमपी की एटीएस टीम ने बिहार एटीएस से संपर्क किया। फिर दोनों टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इजहारुल हक को मधुबनी से दबोच लिया।

गूगल मीट के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर से करता था संपर्क

जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार मौलाना पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था और गूगल मीट के जरिए उससे मीटिंग करता था।  इसके साथ ही वो कई बार कर्नाटक और मुंबई मिलने भी गया। जानकारी ये भी मिली है कि वह हर 3 महीने में बिहार से बाहर जाता था।

मोबाइल फोन और डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी

संयुक्त छापामारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 2 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइल फोन एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है। भोपाल एटीएस ने आरोपी को मधुबनी कोर्ट में पेश किया और ट्रांजिट रिमांड में लेकर भोपाल के लिए रवाना हो गई

Share This Article