बागबेड़ा में लगा ‘मेगा आई कैंप’, उपचार कराने वाले मरीजों का राज्यपाल राधाकृष्णन ने जाना कुशलक्षेम, चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को किया सम्मानित

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन ने आज राम मनोहर लोहिया नेत्रालय जमशेदपुर व भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘मेगा आई कैंप-2024’ में जाकर वहां उपस्थित उपचार कराने वाले मरीजों से कुशलक्षेम जाना। राज्यपाल ने वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, अपनी निःस्वार्थ सेवा के लिए जाना जाता है और यह संकट के समय जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी और राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान ने इस नेत्र शिविर को आयोजित करके अंधापन को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। संस्था के ये प्रयास सराहनीय है।
राज्यपाल ने कहा कि इस संस्था के द्वारा रक्तदान शिविर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन भी किया जाता रहा है, जो प्रशंसनीय है। रेड क्रॉस सोसाइटी का गठन युद्ध में घायल सैनिकों हेतु किया गया था, लेकिन अब इस संस्था की गतिविधियां अत्यंत बढ़ गयी है। अब प्राकृतिक आपदा के समय में भी यह संगठन तत्पर होकर कार्य करता है। रेड क्रॉस सोसाइटी की यह शाखा अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए निरंतर कार्य कार्यरत है। ‘पीएम टीबी मुक्त भारत अभियान’ के दिशा में भी इस शाखा द्वारा व्यापक रूप से कार्य किए जा रहे हैं।
राज्यपाल ने इस मेगा कैंप को आयोजित करने के लिए सभी को साधुवाद दिया। उन्होंने चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों व इस कैंप को आयोजित करने में सहायता करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *