June 8, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर भ्रष्टाचार के लगाए गंभीर आरोप : वर्ष 2020 से लगातार 4-5 गुणा ऊंची दर पर खरीदी जा रही दवाई

1 min read

मिरर मीडिया : जमशेदपुर से विधायक सरयू राय ने सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि उन्होंने तय दर से 4- 5 गुणा ज्यादा दर पर दवाईयां की खरीदी का आरोप लगाया है। दरअसल वे रामगढ़ में एक  कार्यक्रम में शामिल हुए और वहां सम्बोधित करते हुए कहा।

भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने झारखंड में विकास का काम जमीन पर नहीं उतरने का आरोप लगाते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना ही झारखंड सरकार अपना उद्देश्य बना ली है।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता 2020 से लगातार 4 गुणा 5 गुणा ऊँची दर पर दवाईयां खरीदी जा रही है। टेंडर के तय मानक को दरकिनार करते हुए दवाईयां खरीद रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्य इमरजेंसी में कुछ महीनों के लिए तो ठीक है पर ये कार्य लगातार 2020 से अनवरत चालू है।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.