तय समय से करीब सात दिन की देरी से केरल पहुंचा मानसून : 15 जून के बाद झारखंड, बिहार सहित इन राज्यों में देगा दस्तक

मिरर मीडिया : भारत में वर्ष 2023 की मानसून
गुरुवार को केरल राज्य में दस्तक दे दी है। इसी के साथ देश में मानसून प्रवेश कर चूका है अब राज्य के अलग अलग क्षेत्रों में विभिन्न समयानुसार मानसून दस्तक देगा। वहीं केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत की सामान्य तारीख एक जून है। इस बार मानसून अपने तय समय से करीब सात दिन की देरी से केरल पहुंचा है।

बता दें कि भारत में करीब तीन महीने तक बरसने वाले दक्षिण-पश्चिम मानसून 10जून महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में दस्तक देगा। जबकि 15 जून गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आएगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में पहुंचेगा। 20जून गुजरात के कुछ हिस्से सहित पूर्वी यूपी, मध्य प्रदेश के सभी इलाकों में मानसून दस्तक देगा।

25जून को मध्य गुजरात, राजस्थान के कुछ हिस्सों में, मध्य यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में पहुंचेगा। वहीं 30जून राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में जून आखिर तक पहुंचेगा।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Latest Articles