राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सम्मेलन संपन्न : विकास कुमार साव बने झारखंड प्रदेश के युवा अध्यक्ष

KK Sagar
2 Min Read

गुमला, झारखंड। आंजनधाम में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति सम्मेलन में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी गुप्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष दिलीप निलेश ने सर्वसम्मति से धनबाद के विकास कुमार साव को झारखंड प्रदेश का युवा अध्यक्ष नियुक्त किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी गुप्ता ने अपने संबोधन में संगठन के देशव्यापी कार्यों और इसकी मजबूत संरचना पर प्रकाश डालते हुए समाज में एकता और विकास की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन सामाजिक विसंगतियों को समाप्त कर सफलता के पथ पर अग्रसर है।

राष्ट्रीय महामंत्री राम ललित गुप्ता ने संगठन की प्रगति और विकास का विवरण प्रस्तुत किया।
राष्ट्रीय अपर महामंत्री दीनदयाल साहू ने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य पर जोर दिया।
राष्ट्रीय महामंत्री त्रिवेणी प्रसाद साहू ने सामाजिक कुरीतियों और अफवाहों को समाप्त करने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने समाज में एकजुटता और सकारात्मक योगदान देने की आवश्यकता पर बल दिया।

Advertisement

नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार निलेश ने मंच से वादा किया कि तीन माह के भीतर प्रदेश संगठन और राज्य के सभी जिलों में कार्यशील ढांचे को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने युवा अध्यक्ष के रूप में धनबाद से विकास कुमार साव और गुमला जिला अध्यक्ष के रूप में महेश कुमार लाल के नाम की घोषणा की।

इस सम्मेलन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री राम ललित गुप्ता, त्रिवेणी प्रसाद साहू, राष्ट्रीय अपर महामंत्री दीनदयाल साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहू, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हरिनाथ साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार साहू, गोड्डा जिला अध्यक्ष राजकुमार साहू तूफानी, गढ़वा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, लोहरदगा जिला अध्यक्ष आदित्य साहू, बोकारो जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, तथा अन्य जिलों से आए प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में गुमला जिले के सभी प्रखंडों और मंडलों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। सम्मेलन में सामाजिक एकजुटता और संगठन की मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....