NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को मिली Z+ श्रेणी की सुरक्षा
1 min read
मिरर मीडिया : केंद्र सरकार आज से NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों द्वारा 24 घंटे जेड प्लस(Z+) श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है।
गौरतलब है कि झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को आगामी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। इस बाबत भाजपा की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था, संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की।
Share this news with your family and friends...