Homeदेशदक्षिण अफ्रीका, हॉन्गकॉन्ग और बोत्सवाना में कोरोनावायरस का मिला नया वेरिएंट :...

दक्षिण अफ्रीका, हॉन्गकॉन्ग और बोत्सवाना में कोरोनावायरस का मिला नया वेरिएंट : भारत सरकार अलर्ट

मिरर मीडिया : कोरोना अपना स्वरुप बदलने में सक्षम है और लगातार अपना रूप बदल रहा है यह कहना अतिश्योक्ति नहीं है। आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका, हॉन्गकॉन्ग और बोत्सवाना में कोरोनावायरस का नया वेरिएंट मिलने के बाद भारत सरकार भी अलर्ट है। जिसके बाद केंद्र ने गुरुवार को राज्य सरकारों को इन देशों से आने वाले यात्रियों की सख्त जांच के आदेश दिए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन का भी कहना है कि इस वेरिएंट पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। साथ ही संगठन इसे वेरिएंट ऑफ कंसर्न या इंटरेस्ट में शामिल करने को लेकर शुक्रवार को बड़ी बैठक करने जा रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है, ‘NCDC की तरफ से यह बताया गया है कि कोविड-19 वेरिएंट B.1.1529 के कई मामले बोत्सवाना (3), दक्षिण अफ्रीका (6) और हॉन्गकॉन्ग (1) में दर्ज किए गए हैं। पता चला है कि इस वेरिएंट में बड़ी संख्या में म्यूटेशन्स हैं। पत्र में कहा गया है, ‘MoHFW के दिशा निर्देशों के अनुसार, इन अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के कॉन्टैक्ट्स को भी बारीकी से ट्रैक और टेस्ट किया जाना चाहिए। B.1.1.529 वेरिएंट, पहली बार बोत्सवाना में पाया गया है। जीनोमिक सीक्वेंसिंग में अब तक 10 मामलों की पुष्टि हुई है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इस वेरिएंट में ‘काफी बड़ी संख्या’ में म्यूटेशन हैं, जो बीमारी की लहरों का कारण बन सकता है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular