September 29, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

नव पदस्थापित जिला परिवहन पदाधिकारी ने किया पदभार ग्रहण

1 min read

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला के नए जिला परिवहन पदाधिकारी के रूप में धनंजय ने निर्वतमान जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन से पदभार ग्रहण किया। दिनेश रंजन ने 08 अगस्त 2018 को जिला परिवहन पदाधिकारी के रूप में पदभार लिया था। उनका कार्यकाल लगभग 5 वर्षों का रहा। नए परिवहन पदाधिकारी को शुभकामनायें देते उन्होने हुए कहा कि प्रशासनिक पदाधिकारी के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला में कार्य करना काफी यादगार व सीखने वाला अनुभव रहा। सभी वरीय पदाधिकारियों व अन्य पदाधिकारी तथा कर्मियों का धन्यवाद व आभार प्रकट करते हुए कहा कि दायित्व निर्वहन में सभी का काफी सहयोग प्राप्त हुआ। निवर्तमान जिला परिवहन पदाधिकारी के कार्यकाल में जिला परिवहन कार्यालय का राजस्व संग्रहण में शत प्रतिशत से ज्यादा की उपलब्धि रही। वित्तीय वर्ष 2019 में 160 करोड़ रु. के लक्ष्य के विरुद्ध 165 करोड़ रु., वर्ष 2020 में 184 करोड़ रु. के विरुद्ध 192 करोड़ रु. वर्ष 2021 में 194 करोड़ रु. लक्ष्य के विरुद्ध 204 करोड़ रु. तथा 2022 में 206 करोड़ रु. लक्ष्य के विरुद्ध 212 करोड़ रु राजस्व संग्रहण में उपलब्धि रही।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.