September 22, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

चन्द्रमा पर रात शुरू : रोवर प्रज्ञान को डाला गया स्लीप मोड में : 22 सितम्बर को फिर से दिन होने का इंतजार

1 min read

मिरर मीडिया : चन्द्रमा की दक्षिणी सतह पर रोवर प्रज्ञान को जिस काम के लिए भेजा गया उसे वह पूरा कर लिया है। चुकी 14 दिन के सूर्योदय के बाद अब वहाँ 14 दिन के लिए रात शुरू होने वाली है इसलिए रोवर प्रज्ञान को स्लीप मोड में डाल दिया गया है

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की ओर से भेजा गया चंद्रयान-3 का रोवर प्रज्ञान स्लीप मोड में जरूर है, लेकिन उसकी बैटरी फुल चार्ज है  अब 22 सितंबर , 2023 को चंद्रमा पर फिर से सूर्योदय होगा। चंद्रयान के रिसीवर को चालू रखा गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि जब चांद पर फिर से दिन होगा तो मिशन के फिर से शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल वैज्ञानिकों को अब चांद पर फिर से दिन होने का इंतजार रहेगा। इसरो ने कहा है कि चंद्रयान हमेशा के लिए भारत के चंद्र राजदूत के रूप में चांद पर रहेगा।

14 जुलाई 2023 को लॉन्च किए गए चंद्रयान-3 को लेकर इसरो ने कहा है कि रोवर प्रज्ञान को जिस काम के लिए भेजा गया था उसे पूरा कर दिया है। अब इसरो के वैज्ञानिक रोवर की ओर से उपलब्ध कराए गई जानकारी का अध्ययन करेंगे। इसरो की ओर से भेजे गए चंद्रयान-3 को चांद तक पहुंचने में कुल 40 दिन का समय लगा था। 23 अगस्त शाम 6 बजकर 3 मिनट पर लैंडर विक्रम की चांद के सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग हुई थी। इसके करीब चार घंटे बाद रोवर प्रज्ञान ने चांद पर कदम रखा था।

चांद के जिस शिवशक्ति प्वाइंट पर लैंडर विक्रम उतरा था वहां से चलकर रोवर प्रज्ञान ने पिछले 10 दिनों में कुल 100 मीटर की दूरी तय की है। यहीं पर उसे स्लीप मोड में डाल दिया गया है। रात के दौरान चांद का तापमान माइनस 200 डिग्री तक जाने की संभावना है। ऐसे में लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान में लगे उपकरण के फ्रीज हो सकते हैं। अगर ऐसा नहीं होता है और सूर्य की रोशनी पड़ने के बाद दोनों फिर से जाग उठते हैं तो रोवर प्रज्ञान एक बार फिर से आगे की सैर शुरू करेगा।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.