डिप्टी सीएम क्यों नहीं बने निशांत? खुद बताया असली कारण

Neelam
By Neelam
3 Min Read

बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नई सरकार का गणन हो गया है। बीजेपी ने सम्राट को सीएम बनाया है। सीएम सम्राट के साथ और जेडीयू से दो डेप्युटी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने भी शपथ ले ली है। सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि पूर्व सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार डेप्युटी सीएम नहीं बने। जबकी, पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि निशांत राज्य के डेप्युटी सीएम बन सकते हैं।

पार्टी और संगठन पर फोकस करने पर जोर

अब नई सरकार के गठन के बाद निशांत ने उप-मुख्यमंत्री ना बनने को लेकर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। जब निशांत कुमार से पूछा गया कि बिहार के लोगों की मांग है कि आप पार्टी संभाले, सरकार में शामिल हो। इस सवाल पर निशांत ने कहा, ‘मैं पार्टी और गठबंधन को मजबूत करूंगा, जेडीयू को मजबूत करने की कोशिश करूंगा। पिताजी ने जो 20 साल तक किया है, उसे जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा। उनके अधूरे सपने को पूरा करने की कोशिश करूंगा।

सम्राट चौधरी को बताया बड़ा भाई

मीडिया से बातचीत के दौरान निशांत कुमार ने बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अपना ‘बड़ा भाई’ बताते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। निशांत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार के विकास के लिए पूरी मजबूती से काम करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम राज्य की जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। निशांत ने साफ किया कि वे और उनकी टीम मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हैं, ताकि सरकार के लक्ष्यों को समय पर हासिल किया जा सके।

शपथ ग्रहण में भी नहीं पहुंचे थे निशांत

बता दें कि बीते बुधवार को सम्राट चौधरी ने सीएम के तौर पर जबकि जेडीयू से विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। इस शपथ ग्रहण समारोह में भी निशांत कुमार नहीं पहुंचे थे। भले ही निशांत इस तरह के कार्यक्रम से दूर हैं, लेकिन पार्टी के लिए जरूर एक्टिव हैं। वे पार्टी से जुड़े नेताओं-कार्यकर्ताओं से लगातार मिल रहे हैं। पार्टी दफ्तर भी जा रहे हैं।

Share This Article