JDU के नए अध्यक्ष बने नीतीश कुमार, सर्वसम्मति से पास हुआ प्रस्ताव, तेजस्वी यादव ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Anupam Kumar
2 Min Read

बिहार : जदयू के साथ –साथ शुक्रवार को पूरे देश में सियासी हलचल तेज हो गई है । दिल्ली में हुए जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम बैठक समाप्त हो गई है। इस अहम बैठक मे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद पार्टी की कमान संभालेंगे। पार्टी के सभी नेताओं ने उन्हें सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुन लिया।

जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने प्रेस वार्ता कर कहा कि बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के उस फैसले को अनुमोदित कर दिया गया है, जिसमें ललन सिंह के द्वारा दिए गए इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना लिया गया है।

वहीं, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर नीतीश कुमार अपनी पार्टी के अध्यक्ष बने हैं तो यह उनकी पार्टी का फैसला है। वह पहले भी जेडीयू के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं इसलिए अगर वह जदयू के अध्यक्ष बने हैं तो यह अच्छी बात है।

Advertisement

इधर,बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार एक प्राइवेट लिमिटेड पार्टी हैं। वहीं नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने की बात पर सम्राट चौधरी ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। इस पर कोई चर्चा नहीं चल रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *