Homeराज्यउत्तर प्रदेशअब अयोध्या धाम जंक्शन के नाम से जाना जाएगा अयोध्या जंक्शन :...

अब अयोध्या धाम जंक्शन के नाम से जाना जाएगा अयोध्या जंक्शन : PM करेंगे 30 दिसंबर रेलवे स्टेशन की नई इमारत का उद्धघाटन

मिरर मीडिया : अयोध्या जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या धाम जंक्शन कर दिया गया है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इच्छा भी पूरी हो गई है। इस बाबत भारतीय जनता पार्टी के सांसद लल्लू सिंह ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी भी शेयर की है। बीजेपी सांसद लल्लू सिंह ने अयोध्या जंक्शन का नाम बदलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन की नई इमारत का उद्धघाटन करेंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या को विश्वस्तरीय तीर्थ स्थली बनाने की दिशा में युद्ध स्तर पर प्रयास जारी हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का काम भी पूरे जोर-शोर से चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद से देश के कोने -कोने से लोग अपने आराध्य श्रीराम मंदिर में दर्शन के लिए आएंगे। वहीं इसके लिए इंडिगो एयरलाइन ने दिल्ली से अयोध्या और मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू करने के ऐलान किया है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular