अब पुजारी बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव, राहुल ने दिया चंदा, चंदा चोरी पर विरोध का आनोखा तरीका

Neelam
By Neelam
3 Min Read

संसद के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को लोकसभा परिसर में विपक्षी सांसदों ने एक अलग अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का अनोखा रूप देखने को मिला। वह पुजारी के वेश में जमीन पर बैठे नजर आ रहे थे। उनके बगल में दान पात्र रखा हुआ था और राहुल गांधी उसमें पैसे डालते नजर आ रहे थे। दरअसल, विपक्षी सांसदों ने अयोध्या राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जोरदार तंज कसते नजर आए।

‘चंदा चोरी’ पर विपक्ष का नाटक

विपक्षी सांसदों ने आज संसद में विरोध के दौरान एक शॉर्ट प्ले किया। इस नाटक में प्रदर्शन के दौरान पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भगवा वस्त्र पहनकर पुजारी की भूमिका में नजर आए। साधु के वेष में सांसद पप्पू यादव दानपात्र लेकर बैठे और राहुल गांधी ने वहां आकर चढ़ावा चढ़ाया। इसी दौरान पप्पू यादव ने पैसे को अपनी जेब में रखने लगे। इस नाटक में शामिल समाजवादी पार्टी की मुरादाबाद से सांसद रुचि वीरा ने पप्पू यादव के ऐसा करने पर विरोध जताया, वे उनका हाथ पकड़ती, दानपात्र खींचती हुईं और शोर मचाती हुईं दिखाई दीं। तभी अन्य विपक्षी सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया और इसी दौरान ‘चंदा चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए गए।

पेपर लीक के बाद गरमाया चंदा चोरी का मुद्दा

पूरे घटनाक्रम को विपक्ष ने एक सांकेतिक राजनीतिक संदेश के रूप में प्रस्तुत किया। संसद के मानसून सत्र में माहौल कुछ गरम है। सेशन के शुरू होने पर NEET-UG पेपर लीक और जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन का मुद्दा छाया रहा। अब जब संसद ने एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक को पारित कर दिया है तो विपक्ष का मुद्दा बदल गया है। अब विपक्षी दलों के सदस्‍य अयोध्‍या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर आक्रामक हो गए हैं।

लाठी चार्ज का जताया था अनोखा विरोध

इससे पहले पप्पू यादव संसद भवन के बाहर घायल और लाठीचार्ज के शिकार व्यक्ति का भेष धारण करके एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में यह प्रदर्शन किया था।

Share This Article