टाटा संस के फाउंडर्स डे पर जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने लिया मेला का आनंद, विधि व्यवस्था का भी लिया जायजा

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर रौशनी में नहाया हुआ है। टाटा संस के फाउंडर्स डे पर शहर के कई स्पॉट और पार्क में विद्युत की आकर्षक सज्जा की गई है। उपायुक्त ने टाटा संस के फाउंडर महान दूरदर्शी उद्योगपति और परोपकारी व्यक्तित्व जेएन टाटा को उनकी 184 वीं वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

उपायुक्त विजया जाधव, निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा, डीटीओ दिनेश रंजन, ट्रैफिक डीएसपी कमल किशोर, कार्यपालक अभियंता राजेश रजक ने जुबली पार्क एक कलेक्ट्रेट के आस-पास लगे मेला का आनंद लिया। इस दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों ने विधि व्यवस्था का भी जायजा लेते हुए प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल को जरूरी निर्देश दिए। जुबली पार्क तथा आसपास के इलाकों में आने वाली भीड़ उत्सव के मूड में है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!