Homeराज्यJamshedpur Newsराष्ट्रीय मछुआरा दिवस के अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, नये तकनीक अपनाने...

राष्ट्रीय मछुआरा दिवस के अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, नये तकनीक अपनाने पर दिया बल

जमशेदपुर : राष्ट्रीय मछुआरा दिवस के अवसर पर उप विकास आयुक्त, मत्सय प्रसार पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारियों के साथ मत्स्य कृषकों के सहयोग से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा राष्ट्रीप मछुआरा दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी मत्स्य कृषकों को अधिक से अधिक विभाजीय योजनाओं से लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया और अपने स्तर के हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया गया।
उप विकास आयुक्त द्वारा डुमरिया प्रखंड के सभी मत्स्य कृषकों को उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक नये तकनीक अपनाकर मत्स्य उत्पादन पर बल दिया। उनके द्वारा सभी मत्स्य कृषकों से संकल्प लिया गया कि अगले 10 जुलाई को मत्स्य उत्पादन में तिगुना वृद्धि करेंगे। जिसके लिए मत्स्य विभाग आपलोगों को सहयोग करने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि आप उत्पादन बढ़ायें बाजार उपलब्ध करा दी जायेगी। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मत्स्य प्रसार पदाधिकारी द्वारा PPT के माध्यम से विभागीय योजनाओं, नये तकनीक से मछली पालन बायोफ्लोक, फीड बेस्ड फीसरिज सहित उत्पादन में वृद्धि लाने के लिए अन्य तरीकों को अपनाने पर बल दिया गया।


Most Popular