कदमा में जोरदार प्रदर्शन, लोगों में आक्रोश, मंत्री बन्ना गुप्ता का फूंका पुतला
1 min read
जमशेदपुर : कदमा शास्त्रीनगर के रोड नम्बर 13 व 14 के बीच खाली पड़ी जमीन पर पार्क की जगह रोड बनाने पर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। इस लेकर आज जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बन्ना गुप्ता मुर्दाबाद के नारे लगाए। उनका विरोध करते हुए उनका पुतला फूंका। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंत्री बन्ना गुप्ता ने पहले पार्क बनाने का आश्वासन दिया और जुस्को ने रोड बनाने शुरू किया तो वे मुकर गए। स्थानीय लोगों बन्ना गुप्ता जनता के हित में खड़े होने के बजाय कंपनी का साथ दे रहे हैं, जो पहले भी पार्क बनाने का आश्वासन लोगों को दी थी। इस वादाखिलाफी से स्थानीय लोगों में मंत्री के खिलाफ आक्रोश भरता जा रहा है। जुस्को कर्मचारियों का स्थानीय लोगों ने दो दिनों तक विरोध किया, पर मंत्री के कहने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों पर बल का प्रयोग कर रोड बनाने का रास्ता साफ कर दिया है। प्रदर्शन करने वालों में अफताब खान, शाहरूख खान, आजम खान, कमलेश उपाध्याय, मो. मुमताज सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।