मेदिनीनगर (पलामू) — पलामू के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर लोगों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, “IAS Dilip Pratap Singh Shekhawat” नाम से बनाए गए फर्जी अकाउंट के जरिए कुछ अज्ञात लोग पदाधिकारियों और आम नागरिकों को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
⚠️ जिला प्रशासन ने साफ कहा है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध WhatsApp, Facebook या Instagram संदेश पर भरोसा न करें। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा करने से बचें।
🔒 प्रशासन ने यह भी कहा कि अगर किसी अधिकारी या व्यक्ति के नाम से पैसे मांगने वाला संदेश मिले, तो उसकी सत्यता संबंधित कार्यालय से जरूर जांच लें।
📢 पलामू प्रशासन ने नागरिकों से साइबर ठगी से सतर्क रहने और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी तुरंत प्रशासन या साइबर थाना को देने की अपील की है।

