पटना की सौम्या 2 दिन से लापता, परिजन जता रहे अनहोनी की आशंका

Reena Sharma
2 Min Read

पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मौर्यलोक इलाके से 17 वर्षीय किशोरी सौम्या भारती रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों के अनुसार, वह काम पर जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। लापता किशोरी की पहचान सौम्या भारती के रूप में हुई है, जो रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में अपने माता-पिता के साथ रहती थी।

13 जुलाई से लापता है सौम्या

सौम्या 10वीं पास करने के बाद अपने खर्च के लिए हरि निवास की एक मोबाइल दुकान में काम करती थी। परिजनों के अनुसार, वह पिछले सोमवार (13 जुलाई) दोपहर करीब 12 बजे ड्यूटी के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम 7 बजे के बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। परिवार ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

Advertisement

परिजन लगा रहे पुलिस पर गंभीर आरोप

परिजन अपहरण की आशंका जता रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस FIR दर्ज नहीं कर रही है और न ही जांच कर रही है। मां दीपा देवी ने कहा, “रविवार दोपहर में मेरी बेटी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के हरि निवास इलाके के मोबाइल शॉप में ड्यूटी के लिए घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटी। मुझे आशंका है कि अपहरण हुआ है। कोतवाली थाना में पुलिस हम लोगों की नहीं सुन रही है। शिकायत दर्ज नहीं हो रही न कार्रवाई।”

सात दिन पुराने मामले से क्या है कनेक्शन?

दीपा देवी ने बताया कि करीब सात दिन पहले उनके घर पर कुछ युवकों ने आकर मारपीट की थी। उनके अनुसार, इस घटना में बिट्टू नाम का एक युवक और उसके कुछ साथी शामिल थे। उनका आरोप है कि उसी घटना के कुछ दिनों बाद उनकी बेटी लापता हो गई। परिजनों का कहना है कि मारपीट की घटना को लेकर रामकृष्णा नगर थाना में पहले ही एफआईआर दर्ज कराई गई थी, लेकिन उस मामले में पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। 

Share This Article