HomeUncategorizedअल्ट्रासाउंड के लिए पर्ची ना काटे जाने को लेकर SNMMCH में लोगों...

अल्ट्रासाउंड के लिए पर्ची ना काटे जाने को लेकर SNMMCH में लोगों ने किया हंगामा

मिरर मीडिया : मंगलवार को एसएनएमसीएच में अल्ट्रासाउंड कराने को लेकर जमकर हंगामा किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने अस्पताल के कर्मचारियों पर अल्ट्रासाउंड के लिए पर्ची नहीं काटने का आरोप लगाया। 

मौजूद लोगों ने अस्पताल के कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ मरीजों का अल्ट्रासाउंड का पर्ची काटा जा रहा है। इसके अलावा आमआदमी का पर्ची नहीं काटा जा रहा है। केवल 10 से 15 लोगों का अल्ट्रासाउंड के लिए पर्ची काटा गया। इसके बाद आने वाले लोगों का पर्ची नहीं काटा जा रहा है। साथ ही अस्पताल के कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि केवल पैरवी से आए हुए लोगों का पर्ची काटा जा रहा है। अस्पताल के कर्मचारी और डॉक्टर की कमी बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। 

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular