PM मोदी का मेगा दौरा: गुजरात-महाराष्ट्र को 35 हजार करोड़ की सौगात, वडोदरा में Gen-Z से सीधा संवाद

Reena Sharma
2 Min Read
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82?

वडोदरा से शुरू होगा दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह 35,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री सबसे पहले वडोदरा पहुंचेंगे, जहां विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के साथ उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके अलावा वह एक सभा को संबोधित करेंगे और जेन-जी के साथ सीधा संवाद भी करेंगे।

700 मीटर के स्टेज पर युवाओं से संवाद

वडोदरा में पीएम मोदी को सुनने और इस खास कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए बड़ी संख्या में युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। कार्यक्रम को खास बनाने के लिए 700 मीटर लंबा रेड कार्पेट स्टेज तैयार किया गया है। पीएम मोदी का जेन-जी के साथ संवाद इस दौरे के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री नवसारी और महाराष्ट्र के मुंबई में भी विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

फ्रेट कॉरिडोर के तीन प्रमुख खंड होंगे समर्पित

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, कि 8 सितंबर को वडोदरा, नवसारी और मुंबई में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होऊंगा। इनमें 35,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास और पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे के तीन प्रमुख खंडों को देश को समर्पित करना शामिल है। इससे लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को बहुत बढ़ावा मिलेगा।’ इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मुंबई में ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट’ का उद्घाटन भी करेंगे।

Advertisement

Share This Article