हर घर तिरंगा फहराने का PM मोदी ने किया आह्वान : 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा फहराएं या अपने घरों में प्रदर्शित करें- आजादी का अमृत महोत्सव

मिरर मीडिया : आजादी की 75 वी सालगिरह पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। आपको बता दें कि हर घर तिरंगा के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में तिरंगा को फहराए जाने को लेकर एक देशभक्ति आंदोलन है। इस बाबत उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि

इस वर्ष, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, आइए हम हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करें। 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा फहराएं या अपने घरों में प्रदर्शित करें। यह आंदोलन राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगा

वहीं आपको बता दें कि वर्ष 1947 में 22 जुलाई को ही हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को अंगीकार किया गया था। एक दूसरे ट्वीट में PM ने लिखा हैं कि

आज 22 जुलाई का हमारे इतिहास में विशेष महत्व है। 1947 में आज ही के दिन हमारे राष्ट्रीय ध्वज को अंगीकार किया गया था। हमारे तिरंगे से जुड़ी समिति और पंडित नेहरू द्वारा फहराया गया पहला तिरंगा सहित इतिहास से कुछ दिलचस्प सोने की डली साझा करना।

Related articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share article

Latest articles

Newsletter

Subscribe to stay updated.