HomeUncategorizedPM मोदी ने रखी मेरठ में खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला : करीब...

PM मोदी ने रखी मेरठ में खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला : करीब 92 एकड़ जमीन पर 700 करोड़ की लागत से बनेगा यह यूनिवर्सिटी

मिरर मीडिया : मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखा गया खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ के सरधना में रखी। आपको बता दें कि यह विश्वविद्यालय करीब 92 एकड़ जमीन पर 700 करोड़ की लागत से बनेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी सड़क मार्ग से मेरठ पहुंचे हैं। खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने से पहले प्रधानमंत्री ने मेरठ के काली पलटन मंदिर में पूजा-अर्चना की।  उन्होंने मेरठ के शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने के बाद प्रधानमंत्री ने प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों के साथ संवाद किया।

एक नज़र खेल विश्वविद्यालय पर

700 करोड़ की लागत से बन रही है मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी।

इसमें एक साथ 1080 खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जा सकेगी। एथलेटिक्स जैसे आउटडोर गेम्स के लिए 25 से 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।

कुश्ती, खो-खो और कबड्डी जैसे खेलों के लिए 5 हजार की क्षमता वाला हॉल बनेगा। यूनिवर्सिटी में सिंथेंटिक हॉकी मैदान, फुटबॉल मैदान होगा।

बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, लॉन टेनिस कोर्ट भी होगा। निशानेबाजी और तीरंदाजी के लिए शूटिंग रेंज भी होगा। सिंथेटिक रनिंग स्टेडियम, स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं भी होंगी।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular