रांची में प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, छोड़े गए आंसू गैसऔर पानी की बौछार : सांसद संजय सेठ, बिरंची नारायण सहित कई नेता और कार्यकर्त्ता गिरफ्तार
1 min read
मिरर मीडिया : झारखंड में हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल जारी है। प्रदेश भर से भाजपा के कार्यकर्त्ता का जुटान और हेमंत सरकार के नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। इसी बीच सचिवालय का घेराव करने जा रहे भाजपा के कार्यकर्त्ता पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया। जबकि इससे पहले प्रभात तारा मैदान से सचिवालय की ओर बढ़ रहे भाजपाईयों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार किया।

वहीं सांसद संजय सेठ समेत कई नेताओं की गिरफ़्तारी भी हुई है। बता दें कि प्रदर्शन कर रहे सांसद संजय सेठ, सुनील सिंह, बिरंची नारायण, राजयसभा सदस्य समीर उरांव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान कार्यकर्ता काफी आक्रोशित दिखें।

इस दौरान एक तरफ प्रदर्शनकारियों की तरफ से पुलिसबल पर पानी की बोतलें फेंकी जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस भी प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश में जुटी हुई हैं। इन पर पानी की बौछारें की जा रही है। शहर में गोल चक्कर के पास ही बैरिकेटिंग कर भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है। कार्यकर्ता बैरिकेटिंग पर चढ़ गये हैं जिसे पुलिस बल रोकने की कोशिश में जुटी है।
वहीं बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा कि
जनता के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन पर झारखंड सरकार की इस दमनकारी नीतियों को जनता देख रही है। गोली और पानी के बौछार से हमारे आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता।
सरकार अपने भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की लाख कोशिश कर ले, पर भाजपा की
जनता के मुद्दों पर यह लड़ाई जारी रहेगी।