Homeराज्यJamshedpur Newsजेल भेजे गए तस्‍कर, 320 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

जेल भेजे गए तस्‍कर, 320 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

जमशेदपुर : ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले सनातन गोराई और संजय कोटाल को सोमवार को पुलिस ने जेल भेज दिया है। दोनो आरोपियों को ब्राउन शुगर बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। तलाशाी के दौरान दोनों के पास से कुल 320 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया था। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि सनातन ही ब्राउन शुगर की तस्करी करता है। जानकारी देते हुए सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि मानगो चौक के पास मछली लदे पिकअप वाहन से ब्राउन शुगर की तस्करी की जा रही थी। इसी दौरान दोनो आरोपियों को धर दबोचा गया। दोनो के पास से जेब में 100–100 पुड़िया ब्राउन शुगर और पिकअप से 120 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया। जिसका कुल वजन 27.97 ग्राम है। बाजार में इसकी कीमत लगभग 60 से 70 हजार रुपए आंकी गई है।

Most Popular