केंदुआ थाना प्रभारी पर सिंह मेंशन समर्थक अमित गुप्ता ने मारपीट व रंगदारी मांगने का लगाया आरोप : स्वास्थ्य का हाल लेने अस्पताल पहुंची रागिनी सिंह ने घटना को बताया निंदनीय
1 min read
मिरर मीडिया : सिंह मेंशन समर्थक अमित गुप्ता ने केंदुआ थाना प्रभारी और मुंशी अजीत सिंह पर बिना किसी बात के बर्बरतापूर्ण मारपीट की। शिकायत की सूचना उपरांत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह पाटलिपुत्र सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंची। जहां उन्होंने अमित गुप्ता से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और घटना के बारे में जानकारी ली।
वही अमित गुप्ता ने बताया कि वह अपने शादी के कार्ड बांटने केंदुआडीह गए थे। जहां केंदुआ थाना प्रभारी के द्वारा बिना किसी बात के मारपीट की गई, साथ ही 2 लाख रुपए महीने रंगदारी की मांग की गई। रंगदारी ना देने पर जान से मारने और आर्म्स एक्ट लगाकर फंसाने की बात कही गई।
वही रागिनी सिंह ने इस घटना की घोर निंदा की है और साथ ही इस मामले में वह धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार से मिल कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग करेंगी। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह भाजयुमो जिला महामंत्री तमाल राय के अलावा सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।