पोषण पखवाड़ा का समापन समारोह आयोजित

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत बाल विकास परियोजना कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सविता टोपनो की अध्यक्षता में पोषण पखवाड़ा का समापन समारोह आयोजन किया गया। इस पखवाड़ा में मोटा अनाज का महत्व व उपयोग से संबंधित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम किए गए। किशोरियों के बीच मोटा अनाज से संबंधित जागरूकता अभियान, सुपोषण दिवस, स्वस्थ बच्चा (हेल्दी बेबी शो) से संबन्धित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समापन समारोह में परियोजना स्तर पर विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा चयनित स्वस्थ बच्चों 6 माह से 1 साल तथा 1 साल से 2 साल के बच्चो को फल देकर पुरस्कृत किया गया। उपस्थित सभी बच्चों में फल तथा बैलून बाटे गए। इस कार्यक्रम में उप प्रमुख,पंचायत समिति सदस्य पावरा नरसिहगढ़, मुखिया कोकपाड़ा नरसिहगढ़, कोकपाड़ा, कानास, नूतनगढ, महिला पर्यवेक्षिका शांति हेंब्रम, मानसी मित्र, विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाएं, विभिन्न पोषक क्षेत्र लाभुक तथा बच्चे उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *