Homeराज्यबिहारसत्ता और साथ, बिहार में बदल गया राज - नीतीश फिर बने...

सत्ता और साथ, बिहार में बदल गया राज – नीतीश फिर बने बिहार के मुख्यमंत्री और तेजस्वी ने दूसरी बार ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

मिरर मीडिया : नीतीश कुमार ने एक बार फिर से बिहार के मुख्‍यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। एनडीए से नाता तोड़ते हुए वह महागठबंधन में शामिल हो गए थे। इसके बाद नए सियासी समीकरण के तहत उन्‍होंने फिर से सीएम पद की शपथ ली है। मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं। लगे हाथ उन्‍होंने सभी व‍िपक्षी पार्टियों से वर्ष 2024 के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। जबकि आरजेडी नेता तेजस्‍वी यादव ने उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली है। यह दूसरा मौका है जब तेजस्‍वी यादव बिहार के उपमुख्‍यमंत्री बने हैं।

उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद तेजस्‍वी यादव ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। तेजस्‍वी यादव के उपमुख्‍यमंत्री बनने पर उनकी पत्‍नी राजश्री ने पहला रिएक्‍शन दिया है। राजश्री ने सभी का शुक्रिया अदा किया। वहीं शपथ ग्रहण समारोह के बाद तेजस्‍वी की मां और बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी ने कहा कि यह बिहार की जनता के लिए अच्‍छा है। सभी लोग खुश हैं।

गौरतलब है कि नीतीश कुमार और तेजस्‍वी यादव के शपथ लेने के बाद अब मंत्रियों के नाम को लेकर कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में बताया जा रहा है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष मदन मोहन झा और कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा मंत्री बनाए जा सकते हैं।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular