
सहोदया धनबाद की सत्र 2024 से 2027 के लिए नई कोर कमेटी का निर्धारण हो गया है । सत्र 2021 से 2024 की कोर कमेटी का कार्यकाल मार्च में समाप्त हो रहा है।
नई कार्यकारिणी समिति के लिए विभिन्न सदस्यों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया ।
चुनाव समिति द्वारा नामांकन पत्र की जांच करने के उपरांत नई कार्यकारिणी समिति की घोषणा की गई । विभिन्न पदों पर चयनित प्राचार्य का नाम इस प्रकार है ।
1 चेयरपर्सन- डॉक्टर सरिता सिन्हा , प्राचार्या ,दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद
2 वाइस चेयरमेन – मदन कुमार सिंह, प्राचार्य, द्वारिका मेमोरियल फाऊंडेशन एकेडमी ,धनबाद।
3 वाइस चेयरमैन- प्रमोद चौरसिया, प्राचार्य बड्स गार्डन स्कूल, राजगंज
4 कोषाध्यक्ष- संजीव कुमार , प्राचार्य स्वामी विवेकानंद स्कूल, चिरकुंडा
5 सचिव ( प्रोग्राम) – रूना दुबे , प्राचार्या ,जे एन एम एस स्कूल डिगावाडीह. 6. सचिव ( एकेडमिक) – उमाशंकर सिंह, प्राचार्य गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल धनबाद. 7. सचिव (मीडिया एवं पब्लिक रिलेशन )- हेमंत कुमार ठाकुर प्राचार्य , आई एस एल, झरिया 8. सचिव कम्युनिकेशन -राजेश कुमार, प्राचार्य मोंटफोर्ट एकेडमी राजगंज
सहोदया इलेक्शन ऑफिसर, मनीष अग्रवाल ने बताया कि किसी भी पद के लिया एक से ज्यादा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।
नई चेयर पर्सन, डॉक्टर सरिता सिन्हा ने सभी को साथ लेकर चलने की प्रतिबद्धता जताई।
निवर्तमान चेयरमेन,एन एन श्रीवास्तव समेत अन्य सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।