बहरागोड़ा-बारिपदा मार्ग पर प्रोपलीन गैस रिसाव: जिला प्रशासन मुस्तैद, NH पर आवाजाही रोकी गई

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : बहरागोड़ा-बारिपदा मुख्य मार्ग पर जामशोला के निकट स्थित Jio पेट्रोल पंप के समीप एक प्रोपलीन गैस से लदे टैंकर में रिसाव की सूचना पर जिला प्रशासन तत्परता से कार्य कर रही है।

उपायुक्त सत्यार्थी के निर्देश पर सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और संबंधित मार्ग पर वाहन आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

विशेषज्ञों की निगरानी में रिसाव को नियंत्रित करने का कार्य जारी है। सावधानी के तौर पर आसपास के क्षेत्र के नागरिकों को जानकारी प्रेषित की जा रही है।

Advertisement

उपायुक्त ने आम नागरिकों से संयम बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्थिति पर प्रशासन की पूरी निगरानी है और सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें, घबराएं नहीं और किसी भी भ्रामक सूचना से बचें।

Share This Article