जमशेदपुर : जिला मख्यालय और प्रखंड मुख्यालय के बाद अब मानगो नगर निगम में भी जनता दरबार लगने जा रहा है। ताकि लोगों को अपनी समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने में आसानी हो। उपायुक्त विजया जाधव ने 8 अगस्त को कार्यपालक पदाधिकारी, मानगो नगर निगम की अध्यक्षता में निगम कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन करने का निर्देश दिया है। जिसमें आम नागरिकों के समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने के साथ सरकार द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक सुयोग्य लाभुकों तक पहुंचाने का निदेश है। जनता दरबार में स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनबाड़ी, मतदाता सूची का अद्यतीकरण, राशन, विभिन्न पेंशन, आवास, बैंक ऋण, जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र, भूमि संबंधी वाद, म्युटेशन वाद, बिजली, पेयजल, मुकदमा संबंधी, यूआईडी, श्रम, कौशल विकास, नियोजनालय आदि योजनाओं से संबंधित आवेदनों का निष्पादन किया जायेगा। जिला उपायुक्त ने आयोजित जनता दरबार में मानगो नगर निगम के विभागीय कर्मचारी दिन के 11 बजे से शाम के 4 बजे तक उपस्थित रह कर प्राप्त जन शिकायतों का ससमय निष्पादन करने का निदेश दिया है।
जनता दरबार : 8 अगस्त को मानगो नगर निगम कार्यालय में, जन शिकायतों का होगा समाधान

Leave a comment