HomeUncategorized100 यात्रियों से भरी दिल्ली से दोहा जाने वाली कतर एयरवेज को...

100 यात्रियों से भरी दिल्ली से दोहा जाने वाली कतर एयरवेज को कराची में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

मिरर मीडिया : दिल्ली से दोहा जाने वाली 100 यात्रियों से भरी कतर एयरवेज की उड़ान संख्या QR579 को अचानक कराची में इमरजेंसी लैंडिग कराई गई है। बता दें कि ये फ्लाइट कतर एयरवेज की थी। सूत्रों के मुताबिक फ्लाइट की कार्गो एरिया में धुएं निकलने के संकेत मिले थे। जिसके बाद फ्लाइट को कराची डायवर्ट किया गया। घटना की फिलहाल जांच की जा रही है और फिलहाल यात्रियों को कराची से दोहा भेजने के लिए दूसरी फ्लाइट का इंतज़ाम किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्लाइट ने आज तड़के 3 बजकर 50 मिनट पर उड़ान भरी थी। इसके बाद सुबह साढ़े पांच बजे इसकी इमरजेंसी लैंडिग कराची में कराई गई। वहीं कतर एयरवेज ने एक बयान जारी करते हुए कहा है, ‘हम अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular