राबड़ी देवी की सम्राट सरकार को लिखी चिट्ठी, आवास खाली करने के लिए मांगी मोहलत 

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली करने के लिए भवन निर्माण विभाग द्वारा दी गई समय सीमा पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक राबड़ी देवी ने यह आवास खाली नहीं किया है। इस बीच उन्होंने राज्य सरकार को एक चिट्ठी लिखकर अपनी स्थिति स्पष्ट की है।

सरकार से मांगी एक महीने की मोहलत

राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आधिकारिक पत्र लिखकर एक महीने की मोहलत मांगी है। पत्र में राबड़ी देवी ने लिखा है कि पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को इंफेक्शन का डर है। इस वजह से डॉक्टरों ने उन्हें परिवार से अलग रहने की सलाह दी है।

Advertisement

सरकार से खास अपील

पूर्व सीएम ने आगे कहा कि 10 सर्कुलर के आवास में डॉक्टर की सलाह पर लालू प्रसाद यादव के रहने के लिए अलग से एक कमरे का निर्माण किया गया था। अगर इसी तरह की व्यवस्था 39 हार्डिंग रोड के आवास में भी हो जाए तो वह शिफ्ट हो जाएंगी। उन्होंने जैसे ही नई जगह पर यह व्यवस्था पूरी हो जाएगी, वह अपने परिवार के साथ 39 हार्डिंग रोड स्थित आवास में शिफ्ट हो जाएंगी।

खत्म हो चुकी है बंगला खाली करने की समय सीमा

बता दें कि राबड़ी देवी के सरकारी आवास को खाली करने की कल 15 जून आखिरी तारीख थी। प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 15 जून तक का समय दिया था। लेकिन अब अगले दिन राबड़ी देवी ने पत्र लिखकर अलग कमरे की मांग की है। बता दें कि लालू प्रसाद यादव लगातार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। हाल ही में वह इलाज के लिए बेटी रोहिणी आचार्य के पास सिंगापुर गए थे। माना जा रहा है कि इस पत्र के बाद राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर समस्या का समाधान हो जाएगा।

Share This Article