सरकार और सरकारी तंत्र के दबाव और असत्य के सामने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी झुकने वाली नहीं – झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद
1 min read
मिरर मीडिया : राहुल गांधी पर दोषारोपण एवं सजा सुनाए जाने को लेकर गुरुवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने धनबाद जिला 20-सूत्री कार्यालय में वार्तालाप के क्रम में कहा कि राहुल गांधी अन्याय और तानाशाह के खिलाफ आवाज उठाने का काम कर रहे हैं तो उन्हें सीबीआई, ईडी, इन्कम टैक्स यहाँ तक की एफआईआर करके मोदी सरकार डराने का काम कर रही है।
आगे उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सत्य एवं अहिंसा के सिपाही हैं सरकार और सरकारी तंत्र के दबाव और असत्य के सामने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी झुकने वाली नहीं है देश की जनता देख रही है कि किस तरह से सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है और जो सत्य बोलने में साहस करता है और सरकार के खिलाफ बोलने की कोशिश करता है उन पर सीबीआई, ईडी इन्कम टैक्स लगाया जा रहा है, इसे हम लोग डरने वाले नहीं हैं प्रेम भाईचारा और सद्भावना का संदेश के साथ-साथ तानाशाह को समाप्त करने के लिए कांग्रेस पार्टी आगे भी संघर्ष करते रहेगी।
आगे उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को निचली अदालत से सजा दी गई है लेकिन मुकदमे के आधार पर मै पूर्ण आश्वस्त हूं कि ऊपरी अदालत में राहुल गांधी बरी होंगे। मौके पर मुख्य रूप से मनोज कुमार यादव,पप्पु कुमार तिवारी, डीएन यादव,रमेश राय, शशिशेखर सिंह,मुजाहिद शेख सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।